फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 13 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले की साजिश भले ही रंजिशन या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से रची गई हो, लेकिन इस हमले में प्रोफेशनल शूटरों को हायर किए गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वारदात को वेस्ट यूपी के सुपारी किलर गैंग ने अंजाम दिया है। पुलिस गैंगेस्टर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इनेमुएल ने बताया कि रावली रोड पर भाजपा नेता पर हमले के बाद बदमाश कार छोड़कर भाग गए थे। घटना स्थल से कुछ दूरी पर हथियारों से भरा बैग मिला था। इस बैग से एक एके-47, एक राइफल, दो 9 एमएम की पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि  ये हथियार पंजाब और हरियाणा के हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि बरामद हुई एके-47 पुलिस से लूटी गई हो सकती है। पुलिस यह भी मान रही है कि राकेश हसनपुरिया की पत्नी सुनीता यूपी पुलिस में सिपाही भी रही है। उसकी ड्यूटी बागपत जेल और मुजफ्फरनगर जेल पर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में उसके जेल में बंद गैंगेस्टर के साथ तार जुड़े हो सकते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस वारदात में जेल में बंद गैंगेस्टर का हाथ हो सकता है। यूपी के कई गैंग ऐसे हैं जो एके-47 और अन्य अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में वेस्टर्न यूपी के किसी बड़े गैंग का वारदात में शामिल होने का शक और पुख्ता हो रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्रजपाल पर हमला करने में एक गुरूग्राम के गैंग का भी हाथ हो सकता है। पुलिस जल्द ही इस वारदात के सूत्रधारों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

ये गैंग करते है एके-47 का इस्तेमाल
- सुंदर भाटी गैंग (नोएडा)
- अनिल दुजाना गैंग (नोएडा)

- रणदीप भाटी गैंग (नोएडा)
- नीरज बवाना गैंग (दिल्ली व हरियाणा)

- विक्की त्यागी गैंग (मुजफ्फरनगर)
- सुनील राठी गैंग (बागपत व उत्तराखंड)

- मुकीम काला गैंग (गाजियाबाद)

पहले भी हुए एके-47 से हमले
1- नवंबर 2011 में भोपुरा रोड स्थित न्यू इंडिया कैंपस में अनिल दुजाना गैंग ने एके-47 को इस्तेमाल करते हुए सुंदर भाटी गैंग पर हमला किया था।
2- करीब दो साल पहले मुजफ्फरनगर के मंसूरपूर गांव के पास हाईवे पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दरोगा समेत चार लोगों पर एके-47 से हमला किया था। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।


3- अक्टूबर 2014 में अनिल दुजाना गैंग ने बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर आए जा रहे बंदी वाहन पर एक-47 से हमला किया था। इस हमले में एक सिपाही नरेंद्र कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

4- एक साल पहले गाजियाबाद में मुकीम काला गैंग के सदस्य फिरोज उर्फ पव्वा को एके-47 से गोली चलाने के मामले में पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें