फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूट और चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों से लूट और चोरी करने वाले चार बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 मोबाइल, नशीली गोलियां और दो चाकू बरामद हुए हैं। जीआरपी ने पकड़े गए बदमाशों से चार वारदातों के खुलासे का दावा किया है।जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया बदमाश नावेद, गुलफाम अमरोहा और सोनू उर्फ राहुल व रोकी उर्फ बंटी विवेक विहार वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनके पास से छह स्मार्ट फोन और चाकू बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से नावेद और गुलफाम को हापुड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो बदमाशों को गाजियाबाद से पकड़ा गया है। यह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सोमवीर सिंह ने बताया कि यह लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाते थे। वारदात करने के बाद यह आउटर पर उतरकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें