फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर लगाया स्टूडेंट का फोटो, किए अश्लील कमेंट्स

Sat, 24 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक एकाउंट पर 12वीं के एक स्टूडेंट की फोटो लगाकर सोशल साइट्स पर अश्लील कमेंट्स और गालियां लिखने वाले शातिर की तलाश गाजियाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम को है। दरअसल पीड़ित स्टूडेंट शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कविनगर थाने पहुंचा और इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र रजापुर का रहने वाला है। बृहस्पतिवार शाम छात्र अपने मोबाइल पर फेसबुक स्टेटस चेक कर रहा था। उसी समय उसने देखा कि यश चौधरी नामक फेसबुक फ्रेंड ने उसके लिए काफी अश्लील बातें और गालियां पोस्ट की हुई हैं।

पीड़ित ने जब यश चौधरी का फोटो देखा तो यह फोटो उसके दो साल पहले क्लासमेट रहे एक स्टूडेंट का था, जोकि विवेकानंद नगर में रहता था। इस पर वह अपने माता-पिता को लेकर विवेकानंद  नगर पहुंचा और अपने पुराने दोस्त को काफी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित स्टूडेंट और उसके परिजन यह जानकार हैरान रह गए कि जिस फेसबुक एकाउंट पर पुराने साथी का फोटो लगाया गया था, वह एकाउंट उसका है ही नहीं। किसी तीसरे व्यक्ति ने उसके फोटो का गलत प्रयोग करके फर्जी एकाउंट बनाया हुआ है।

इसके बाद दोनों स्टूडेंट अपने परिजनों के साथ कविनगर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम टीम को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें