फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट से सवा लाख लूटे, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sat, 24 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 देर रात करीब दो बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पेपर ट्रेडिंग कारोबारी के अकाउंटेंट से बैग लूट लिया। बैग में 1.25 लाख की नई करेंसी, लैपटॉप, चेकबुक और अन्य जरूरी कागजात रखे थे। खास बात यह है कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हापुड़ के गढ़ गेट चौकी क्षेत्र निवासी शाहनवाज हुसैन कैला भट्ठा निवासी खालिद के पास अकाउंटेंट का काम करता है। खालिद का पेपर ट्रेडिंग का कारोबार है। शाहनवाज के मुताबिक कि बृहस्पतिवार को काम ज्यादा होने की वजह से उन्हें ऑफिस में रात हो गई थी।

रात करीब दो बजे शाहनवाज कैश भरा बैग लेकर ऑफिस से बाहर खड़ा हो गया, जबकि खालिद खुद आफिस बंद करने लगा। तभी काले रंग की बाइक पर हेलमेट और काली जैकेट पहने दो बदमाश आए और उसे धक्का देकर उसके हाथ से बैग लूट कर एएलटी फ्लाईओवर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।

कंट्रोल रूम में सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित खालिद मलिक का आरोप है कि लूट के बाद रात दो बजे उसने कंट्रोल रूम में पुलिस को फोन कर शिकायत की थी। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस उसके पास पहुंची और उसके बाद उनसे ही पूछताछ करने लगी। खालिद ने कहा कि एक तरफ तो यूपी पुलिस 20 मिनट में पहुंचने का दावा करती है, मगर हकीकत यह है कि आज भी पुलिस पुराने ढर्रे पर ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें