फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में अटके काम, टूटी सड़कों से ही चलेगा काम

Sun, 29 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के फेर में अब शहर के लोग फंस गए हैं। शहर की सड़कें टूटी हुई हैं, लेकिन आचार संहिता लागू होने की वजह से नगर निगम सड़कों को न तो रिपेयर कराएगा और न ही पुनर्निर्माण कराएगा।
विज्ञापन


ऐसे में मतगणना के चार दिन बाद तक शहर के लोगों को टूटी सड़कों से ही काम चलाना पड़ेगा। मामला निर्वाचन आयोग से जुड़ा है तो जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दलों के नेताओं का भी अब जोर नहीं चलने वाला है।

अशोक नगर में गिट्टियां डालकर छोड़ीं
नगर निगम ने अशोक नगर में देहरादून पब्लिक स्कूल के पास एक टूटी सड़क पर गिट्टियां तो डाल दी हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा। लोग परेशान हैं। निगम अधिकारी अब चुनाव बाद ही काम शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


लालकुआं के पास जर्जर हाल में है जीटी रोड
बुलंदशहर, नोएडा से गाजियाबाद आने वाले अधिकांश वाहन लालकुआं से होकर ही प्रवेश करते हैं, लेकिन यहां जीटी रोड जर्जर हालत में है। इस मुख्य मार्ग के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से ट्रकों का आवागमन ज्यादा रहता है।

इसकी वजह से सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में कार और अन्य छोटे वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में फंसने की वजह से कारें रोजाना दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं।

कालका गढ़ी-नेहरू नगर मार्ग पर चलना दूभर 
कालका गढ़ी-नेहरू नगर मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यह सड़क करीब तीन साल से जर्जर है। नगर निगम ने बीते दिनों मलबा डालकर गड्ढे भरवा दिए, लेकिन सड़क नहीं बन पाई। अब निगम का निर्माण विभाग ने इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर कॉल किया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से अब रोक लग गई।

मालीवाड़ा में अब अप्रैल से पहले नहीं बनेगी सड़क 
करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने मालीवाड़ा में सीवर लाइन डाली थी। इसके लिए नई सड़क खोद दी गई। पाइप लाइन डालने के बाद निगम ने मिट्टी डालकर खाई को पाट दिया, लेकिन सड़क पर पैचवर्क नहीं किया। अब बारिश की वजह से मिट्टी निकल जाने पर फिर गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से न केवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, बल्कि जाम भी लगा रहता है। स्थानीय पार्षद को यह सड़क बनाए जाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब आचार संहिता की वजह से निर्माण अटक गया।
..
यहां भी अटक गए काम
वसुंधरा सेक्टर-5 में सड़क सुधार, वसुंधरा सेक्टर-3 में आंतरिक सड़कों का निर्माण, सिहानी गांव में मंदिर के पास इंटरलाकिंग सड़क निर्माण, महेंद्रा एंकलेव में सड़क निर्माण, वैशाली सेक्टर-6 में सड़क निर्माण, शालीमार गार्डन में रोज पार्क के पास सड़क निर्माण, राजेंद्र नगर सेक्टर-5 ब्लाक -3 में सड़क निर्माण, सुंदरपुरी में इंटरलाकिंग टाइल्स कार्य, भूड़भारत नगर में इंटरलाकिंग टाइल्स कार्य
..
कोट
आचार संहिता से पहले जो काम शुरू हो चुके हैं, फिलहाल केवल वहीं पूरे किए जाएंगे। बाकी प्रस्तावित कार्य आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया रोक दी गई है। - आरके मित्तल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें