फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर शताब्दी पर फेंके पत्थर, टूटे शीशे

Fri, 26 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
शताब्दी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के पास असामाजिक तत्वों ने पत्थर मारे।  हादसे में ट्रेन के शीशे टूट गए लेकिन गनीमत रही कि यात्रियों को चोटें नहीं आई।
विज्ञापन


एक यात्री ने रेल मंत्रालय के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया तो आरपीएफ अफसर तुरंत हरकत में आए। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन को अटेंड कर यात्रियों से पूछताछ की गई।
मामला बृहस्पतिवार सुबह का है।

कानपुर से चलकर शताब्दी एक्सप्रेस अलीगढ़ के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना ट्रेन स्टाफ को दी।
विज्ञापन


पंकज गुलाटी नाम के यात्री ने तत्काल रेल मंत्रालय के ट्वीटर हैंडल पर इसकी सूचना दी। इस पर आरपीएफ के अफसरों में भी हड़कंप मच गया। दिल्ली से आरपीएफ के सीनियर अफसरों ने गाजियाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचना देकर ट्रेन अटेंड करने के निर्देश दिए। ट्

रेन के गाजियाबाद पहुंचने पर आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों से पूछताछ की। आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम का कहना है कि किसी असामाजिक तत्वों ने एक पत्थर फेंक दिया था। इससे ट्रेन के सी-11 कोच का शीशा चटक गया था। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें