निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने कोर्ट से मांग की है कि कोई भी फैसला सुनाने से पहले न्यायाधीश स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर लें। कोली ने मामले के विवेचक को भी कोर्ट में बुलाने की मांग की है। दोनों अर्जियों पर न्यायाधीश ने विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा से जवाब मांगा है।
डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव के माध्यम से भेजे गए पहले पत्र में कोली ने कहा है कि अभियोजन द्वारा दस्तावेजों में दर्शाए गए घटनास्थल व बयानों में घोर विरोधाभास है। ऐसे में घटनास्थल का निरीक्षण करना जरूरी है।
कोली ने विशेष न्यायाधीश से गुहार लगाई है कि केस में सही निर्णय हो, इसके लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जाना चाहिए। वहीं, दूसरे पत्र में कोली ने कहा है कि 164 के बयानों के अलावा उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।