फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 21 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने कांशीराम कालोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सेक्स रैकेट संचालक भागा हुआ है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम इंदरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली विजयनगर स्थित कांशीराम कालोनी में कई दिन से सेक्स रैकेट चल रहा है।

पुलिस टीम के साथ उन्होंने छापामारी की तो फ्लैट में आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पकडे़ गए युवकों में सद्दाम निवासी बिहार, आशीष निवासी पक्काबाग (हापुड़), तनवीर निवासी कैला भट्टा, गाजियाबाद हैं।

इनके अलावा दो युवतियां भी पकड़ी गई हैं, जिनमें एक गाजीपुर, दिल्ली और दूसरी फेस थ्री, नोएडा की रहने वाली है। फ्लैट मालिक सुभाष पुलिस को चकमा देकर भाग गया। विजयनगर थाना एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सेक्स रैकेट फ्लैट मालिक चलवा रहा था।
विज्ञापन


वह लड़कियों और ग्राहकों को बुलवाता था। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाजियाबाद में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ का यह पहला मामला नहीं है। 14 मार्च 2016 को लोनी पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया था, जो सोशल साइट्स के जरिए चलाया जा रहा था।

छह कॉल गर्ल और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। 10 अगस्त 2013 को बजरिया के एक होटल से 56 लड़के और 56 लड़कियां पकड़े गए थे। इन पर जिस्मफरोशी का आरोप था। चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों को तत्कालीन एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था।

13 फरवरी 2015 को मसूरी के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। छह बार डांसर और 67 रईसजादे गिरफ्तार किए गए थे। लाखों रुपये बरामद किए गए थे। इस तरह के मामलों में पुलिसवालों पर भी मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें