फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट देखकर निकलें, आज शाम रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 27 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : file photo
विज्ञापन
 रमजान का पवित्र महीना रविवार से शुरू हो रहा है। रविवार को पहला रोजा होने और तरावीह की नमाज के चलते शाम को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर शनिवार शाम सात बजे से सोमवार रात दो बजे तक एमएमजी अस्पताल के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


साथ ही मेरठ तिराहे से चौधरी मोड़ तक किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि इस रूट को बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इसके अलावा डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ सिविल पुलिस भी रहेगी।

यह होगा डायवर्जन
लाल कुआं की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ से घंटाघर की तरफ  जाने नहीं दिया जाएगा। यह वाहन अंबेडकर रोड से होकर कालका गढ़ी चौराहे से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ तिराहे से घंटाघर की तरफ  जाने वाले वाहनों को हापुड़ मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा। वाहनों को मेरठ तिराहे से पुराना बस अड्डा होते हुए निकाला जाएगा।

लाल कुंआ और साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को विवेकानंद नगर फ्लाई ओवर के होकर निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें