फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर एक क्विंटल मिठाई को कराया नष्ट

Wed, 08 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
फूड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाजपत नगर, गगन विहार और फर्रुखनगर में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी कर तीन दुकानों से मिठाई, खोया, गुझिया और सरसों के तेल का सैंपल लिए। साथ ही एक दुकान पर खराब पाए गए एक क्विंटल मिठाई भी नष्ट कराई।
विज्ञापन


टीम ने सैंपल को लखनऊ स्थित लैब में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह ने बताया कि लाजपत नगर में बी ब्लॉक स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे टीम छापा मारने पहुंची।

टीम ने दुकान से बूंदी के लड्डू और गुझिया के सैंपल लिए। इन सैंपलों को लखनऊ स्थित लैब भेजा जाएगा। इस दौरान कई मिठाइयां खराब भी मिलीं। इनमें अत्यधिक रंग का इस्तेमाल किया गया था। टीम ने करीब एक क्विंटल मिठाई को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही फर्रुखनगर स्थित एक दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया। वहीं, टीम ने गगन विहार स्थित बंसल डेरी से खोया का सैंपल भी लिया है। इस दौरान दो मिठाई और सरसों के तेल के सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि होली तक लगातार विभाग की टीम मिठाइयों की दुकान पर छापेमारी करेगी। इस दौरान दुकानदार बिना लाइसेंस के दुकान चलाता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सरसों का तेल कोई भी खुला बेचता मिला तो उस पर भी कार्रवाई होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें