फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरी गर्भवती महिला, गंभीर

Thu, 01 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिसरख थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में तीन माह की गर्भवती महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इससे उसकी रीढ़ और पैर की हड्डी टूट गई है। महिला का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने बिसरख थाने में तहरीर देकर पति पर दहेज के चलते महिला को छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पति का कहना है कि बर्थडे पार्टी में जाने से मना करने पर नाराज होकर वह छत से कूद गई।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला (23) संतदेव नगर पुराना हैबतपुर बिसरख थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी घूकना में 20 फरवरी 2015 को हैबतपुर के रहने वाले एक युवक से शादी हुई थी। उसका 10 माह का एक बेटा है और वह तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


उसका ससुर लोनी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। परिजनों का आरोप है कि  पति व सास पिछले तीन माह से लगातार दहेज के रूप में एक एलईडी और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसका कई बार महिला ने विरोध किया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे पति ने शराब पीकर एक बार फिर दहेज की मांग की थी, इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से नाराज उसके पति ने देर रात ढाई बजे उसे उठाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

छत से गिरने पर महिला की चीख सुनकर पड़ोसी जागे और उन्होंने उसके परिजनों को गाजियाबाद में सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन उसके ससुराल पहुंचे और उसे पुराना बस अड्डा स्थित केके अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला की रीढ़ और पैर की हड्डी टूट गई है। इस संबंध में महिला के भाई मोहित ने बुधवार दोपहर बिसरख थाने में उसके पति, ससुर, सास, देवर और ननंद के खिलाफ तहरीर दी है। 

पति ने बताया कि पार्टी में जाने से रोका तो खुद ही कूदी  
उधर, महिला के पति ने बताया कि मंगलवार रात उसने पत्नी को बहन की बर्थडे पार्टी में जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई । 

वहीं, सिहानी गेट पुलिस के पास अस्पताल से मीमो आने के बाद घटना का पता लगा। इसके बाद उन्होंने मीमो को बिसरख थाने भिजवा दिया है। नोएडा पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें