फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्र को अगवा कर लूटा, पीटा

Fri, 30 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्यामपार्क से कार सवार चार बदमाशों ने पॉलिटेक्निक छात्र अविनाश को अगवा कर 27 हजार रुपये लूट लिए, विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया और कार से फेंक कर फरार हो गए। छात्र को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ, परिजन पुलिस पर वारदात के 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


अविनाश मुरादनगर के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा है। वह श्याम पार्क मेन निवासी निजी कंपनी कर्मी देवी सिंह का पुत्र है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अविनाश एक जानकार को 27 हजार रुपये देने के लिए घर से निकला था।

करीब पांच बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, मगर मोबाइल बंद था। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि अविनाश राजेंद्र नगर में बेहोशी की हालत में पड़ा है।
विज्ञापन


परिजन एमफॉरयू के पास पहुंचे तो खून से लथपथ अविनाश सड़क किनारे पड़ा था। लोगों की मदद से परिजन उसे यशोदा अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देवी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अविनाश को कुछ देर के लिए होश आया था।

उसने बताया कि घर से कुछ दूरी पर चार युवकों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। कार में उससे मारपीट की और रुपये छीनकर राजेंद्र नगर में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस से शिकायत की है, मगर पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

इस संबंध में एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद का हो सकता है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें