फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रीन बेल्ट को बना दिया ‘डंपिंग यार्ड’

Sat, 20 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
‘डंपिंग यार्ड’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार एक ओर हरियाली बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है, दूसरी तरफ पुलिस ने ग्रीन बेल्ट को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का ‘डंपिंग यार्ड’ बना दिया। कविनगर थाने के सामने सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट पर वाहनों को इस तरह डंप कर दिया गया है कि हरियाली ही उजड़ने लगी।
विज्ञापन


यही नहीं इन वाहनों की वजह से सड़क संकरी हो गई है और आए दिन यहां जाम लगने लगा है।यह हाल सिर्फ कविनगर थाने का ही नहीं है, इंदिरापुरम, लोनी, लिंक रोड और साहिबाबाद थाने के बाहर का भी है। कविनगर डी-ब्लाक आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत नगर निगम और जीडीए से की है।

उनकी शिकायत पर जीडीए के अपर सचिव व जोन-4 के प्रवर्तन प्रभारी ज्ञानेंद्र वर्मा ने एसएसपी को पत्र भेजकर इन वाहनों को ग्रीन बेल्ट से हटवाने की मांग की है। उन्होंने नगर आयुक्त को भी पुलिस से सामंजस्य बनाकर इन वाहनों को हटवाने को कहा है।
विज्ञापन

--
प्राइवेट अतिक्रमण पर कार्रवाई, सरकारी को छूट
जितनी बड़ी तादाद में पुलिस ने सड़कों पर वाहन खड़े कर अतिक्रमण कर रखा है, उससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा रहता है। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और जीडीए जहां आम लोगाें के छोटे-छोटे रैंप, अतिक्रमण हटवा रहे हैं, वहीं सड़क किनारे खड़े इन वाहनों को हटवाने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


सिहानी गेट थाने के सामने सड़क पर वाहन खड़े हो जाने से आए दिन जाम ल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें