फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बना रहा प्यार...पुलिस बोली हम हैं तैयार

Wed, 23 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुल‌िस
विज्ञापन
होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने रूट मार्र्च किया। कालोनियों और मार्केट एरिया में फोर्स के साथ रूट मार्च कर अधिकारियों ने लोगों को सद्भावनापूर्वक होली मनाने का संदेश दिया। पुलिस लाइंस से अतिरिक्त पुलिस बल भी क्षेत्रों में गश्त पर लगाया गया है।
विज्ञापन



विजयनगर में प्रताप विहार, सेक्टर नौ, नगर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया और मॉडल टाउन, सिहानी गेट में मोरटा और नंदग्राम के अलावा, कविनगर के आरडीसी और शास्त्रीनगर में पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि होलिका दहन के वक्त दो पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पुलिसकर्मियों को राउंड द क्लॉक ड्यूटी करने को कहा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थाने की पुलिस की होगी। सीओ समय-समय पर इलाके में गश्त करेंगे। छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें