फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा

Fri, 14 Apr 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया और फिर जिला मुख्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की अपील की।

एनुअल फीस और प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल गेट प हंगामा किया। अभिभावक संजय शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेश को दरकिनार करते हुए स्कूल प्रबंधन फीस तय कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद आईपीएस, जेकेजी और सेंटर टेरेसा स्कूल के अभिभाव जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा और पब्लिक स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  डीएम ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वे एक कमेटी गठित कर स्कूलों के खिलाफ जांच कराएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने पैरेंट्स को बीएसए का नंबर भी दिया और समस्या आने पर उनसे संपर्क करने को कहा। प्रदर्शन में राजीव शर्मा, दीपक, अतीत शर्मा आदि रहे। जेकेजी स्कूल के अभिभावक डीआईओएस से भी मिलने पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें