फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से तेल रिसाव का झांसा देकर चार लाख उड़ाए

Sat, 12 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रूप नगर कालोनी में शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी को तेल लीकेज होने का झांसा देकर उसकी कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में चार लाख रुपये की नगदी थी। कारोबारी ने लोनी बार्डर थाने में तहरीर दी है।  दोपहर करीब 12 बजे रूप नगर कालोनी निवासी कारोबारी दिनेश बेरी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार से अपनी फैक्ट्री जा रहे थे।
विज्ञापन


दो नंबर बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें बताया कि उनकी कार का टायर पंक्चर है,  जिस पर वह पास ही पंक्चर की दुकान पर पहुंच गए और पंक्चर बनवाने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक भी आ गए और कार से तेल का लीक होने बताया, उन्होंने लीकेज चेक करने के लिए जैसे ही कार का बोनट खोला, युवक का में रखा बैग लेकर चले गए।


बैग में चार लाख रुपये थे। लोनी बार्डर थाना एसओ रणवीर सिंह ने बताया कि युवकों ने खुद ही तेल गिराया था, कार में लीकेज नहीं था, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें