फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के सीबीआई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। अब आठ फरवरी को सुनवाई होगी। उधर, इसी मामले में बीमारी के चलते सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को कोर्ट से हाजिरी माफी मिल गई।
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में सोमवार को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को पेशी पर आना था। दोनों ही आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। बाद में दोनों की ओर से उनके अधिवक्ताओं द्वारा विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी के समक्ष हाजिरी माफी की अर्जी दी गई।

प्रदीप शुक्ला के अधिवक्ता ने बताया कि बीमारी के चलते वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके हैं। इस पर कोर्ट ने उनकी हाजिरी माफी मंजूर कर ली। जबकि कोर्ट ने बाबू सिंह कुशवाहा की अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि विगत तारीख एक दिसंबर 2016 को भी पेश न होने पर कोर्ट उनके गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले में पूर्व डीजी ने दी गवाही
 एनआरएचएम घोटाले में सोमवार को यूपी के रिटायर्ड डीजी हेल्थ डा. ईश्वर चंद श्रीवास्तव के बयान दर्ज हुए। इस अवसर पर दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। सुनवाई अब 8 फरवरी को होगी।


पूर्व विधायक आरपी जायसवाल को हाईकोर्ट से राहत
 एनआरएचएम घोटाले के आरोप में डासना जेल में बंद देवरिया के पूर्व विधायक आरपी जायसवाल को हाईकोर्ट इलाहाबाद से अंतरिम जमानत मिल गई है। सोमवार को आरोपी के भाई गणपत जायसवाल ने अधिवक्ता के माध्यम से सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में हाईकोर्ट का आदेश पेश किया और जमानत राशि खोलने की अर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें