फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र कश्यप के समर्थक ने पुलिसकर्मियों को बांटे रुपये

Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप जेल से बाहर निकलते-निकलते फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उनके जेल से बाहर निकलने की खुशी में उनका एक समर्थक जेल परिसर में ही दो बंदीरक्षकों को नजराने के तौर पर रुपये बांटते हुए कैमरे में कैद हो गया है। यह वीडियो रविवार को सोशल साइट्स पर वायरल हो गया, जिसके बाद दोनों बंदीरक्षकों के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन


वीडियो 18 सेकेंड का है, जिसमें पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप अपने समर्थकों के साथ जेल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति उन्हें बुके देता है, इसके बाद उनका एक समर्थक वहां खड़े दो रिजर्व बंदीरक्षकों को रुपये देते हुए दिख रहा है।

 जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने वीडियो में पैसे लेते दिख रहे रिजर्व बंदीरक्षकों खलील अहमद और बनवारी लाल के निलंबन की संस्तुति कर मेरठ में जेल के सीनियर सुपरिंटेंडेंट को भेज दी है।
विज्ञापन


बता दें कि पुत्रवधू की दहेज मृत्यु के केस में डासना जेल में बंद सांसद नरेंद्र कश्यप शनिवार को 100 दिन बाद जेल से बाहर आए थे। उन्हें लेने के लिए सैकड़ों समर्थक डासना जेल पहुंचे थे।

कश्यप बोले-रुपये किसने बांटे, उन्हें जानकारी नहीं
इस बारे में पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने फोन पर बताया कि जेल के बाहर उनके सैकड़ों समर्थक थे। उन्हें नहीं पता कि किसने और कब रुपये बांट दिए। यह मामला मेरी जानकारी में भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें