फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएनएल के एसडीओ के घर चोरी

Sun, 08 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एसडीओ के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ अंडमान निकोबार घूमने गए एमटीएनएल के एसडीओ के घर गोविंदपुरम में चोरों ने धावा बोल दिया। घर से चोर हजारों रुपये की ज्वैलरी समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले की शिकायत कविनगर पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


एसडीओ सीएस शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में कार्यरत हैं। चार दिन पहले वह परिवार के साथ घूमने गए थे। शनिवार सुबह लौटे तो मेनगेट का दरवाजा टूटा मिला। कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

चोर घर से दो सोने केसिक्के, 100 ग्राम चांदी, एलसीडी और घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 इलेक्ट्रिक शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गाजियाबाद। हिंडन विहार में इलेक्ट्रिक शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख का सामान चोरी कर लिया । मामले की शिकायत सिहानी गेट पुलिस से की गई है।
डासना निवासी अकबर ने बताया कि वह हिंडन विहार में इलेक्ट्रिक शॉप चलाता है।

वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर गया था। शनिवार सुबह वापस लौटा तो दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर रखा एल्यूमीनियम वायर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। सिहानी गेट थाने में चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें