सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता के पिता से एडीएम सिटी ने मंगलवार को फोन कर हाल जाना। पीड़िता के पिता ने जल्द से जल्द बेटी को स्कूल भेजने और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की।
पिता ने बताया कि एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने उन्हें कॉल कर जानकारी ली। उन्होंने एडीएम से मांग की कि जल्द से जल्द उनकी बेटी का स्कूल में दाखिला करवाया जाए।
फरार आरोपी कभी भी उन पर हमला कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। एसडीएम ने उन्हें बताया कि फ्लैट नोएडा ट्रांसफर करने का मांग पत्र अभी तक डीएम को नहीं मिला है। एडीएम ने उन्हें हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया है।