फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी का बेडरूम में मिला शव

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पति-ससुर पुलिस हिरासत में, जेठ भागा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनागढ़ी कालोनी में शनिवार देर शाम नवविवाहिता बबीता (24) का शव बेड पर मिला। गले पर फं दे के निशान थे। मायकेवालों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है, जेठ भागा हुआ है।  
विज्ञापन


बबीता बुलंदशहर के अरनिया स्थित जावल की रहने वाली थी। 11 महीने पहले उसकी शादी दीनागढ़ी निवासी चंद्रभान के बेटे अरुण से हुई थी। फल व्यापारी अरुण ने बताया कि दोपहर साढे़ तीन बजे वह फल बेचने शास्त्रीनगर गया था।

साढे़ पांच बजे पिता चंद्रभान ने मार्केट आकर उसे पत्नी की तबियत खराब होना बताया। घर पहुंचकर उसने देखा बेडरूम में पत्नी का शव पड़ा था। उसने कंट्रोल रूम में सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बेटे ने पिता को बाहरी कमरे में कर दिया था बंद
बबीता के ससुर चंद्रभान का कहना है कि वारदात से पहले सुशील (बबीता का जेठ) ने उन्हें बाहरी कमरे में बंद कर दिया था। वह 15 मिनट तक दरवाजा पीटते रहे तो उसने दरवाजा खोला और घर से भाग गया। पुलिस जेठ की तलाश कर रही है।

चंद्रभान ने बताया कि शाम पांच बजे उन्होंने बबीता को पानी देने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। वह पहली मंजिल पर उसके कमरे में गए। बबीता के कमरे का दरवाजा खुला था, वह बेड पर पड़ी थी। उन्होंने बताया कि सुशील अविवाहित है। शराब की लत की वजह से उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें