निरीक्षण के दौरान बताई गईं खामियों को दुरुस्त नहीं करने पर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने डासना स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को तत्काल हटाने का निर्देश का निर्देश दिया है। सोमवार को डीएम डासना स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची थीं।
निरीक्षण के दौरान डीएम को प्रवेश द्वार पर केंद्र का बोर्ड क्षतिग्रस्त, भवन के शीशे टूटे हुए और अंदर कूड़े पड़ा मिला, जिस पर डीएम ने प्रभारी सहित अन्य स्टाफ को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक नदारद थे जिस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उधर, स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थिति पोषण पुनर्वास के अंदर न कूलर था और न ही बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए कोई इंतजाम। इसके साथ ही लोगों ने केंद्र पर भर्ती बच्चों को सहायता राशि का भुगतान ने किए जाने की भी शिकायत की। दरअसल डीएम और मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने पहले भी निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया था।
ऐसे में सोमवार को निरीक्षण पहुंची जिलाधिकारी को कोई सुधार दिखाई नहीं दिया, जिस पर उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभारी चिकित्सक को हटाने जाए।मिशन इंद्रधनुष योजना अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया गया। डीएम मिनिस्ती एस. ने बौद्ध विहार शिब्बनपुरा से दवा पिलाकर इसका शुभारंभ किया।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों में विधायकों और गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि अभियान 22 जून तक चलेगा। इसमें 20350 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा। डीएम ने स्थानीय महिलाओं से भी अपील की कि बच्चों को टीबी, काली खासीं, गलघोटू, टिटनेश, निमोनिया, खसरा तथा पोलियो जैसी जान लेवा बीमारियों से बचाव केलिए टीके जरूर लगवाएं।