फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, स्पा सेंटर के मालिक समेत 3 गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो ऐसे आरोपी हैं जिन्होंने खुद को पत्रकार बताकर युवती को मदद का भरोसा दिलाया था, बाद में इन्होंने भी छेड़खानी की। युवती ने शुक्रवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कविनगर एसएचओ अवधेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पंकज शर्मा, अफजल और अरुण सैनी निवासी गोविंदपुरम हैं। अरुण स्पा सेंटर का मालिक है। पीड़ित युवती सिहानी गेट थाना क्षेत्र की है।

अरुण ने युवती को दो माह पहले अपने आरडीसी स्थित एक स्पा सेंटर में मैनेजर के पद पर 21 हजार रुपये वेतन पर नौकरी दी थी। एक माह बाद जब वेतन देने की बारी आई तो अरुण ने उसे केवल 16 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि बाकी के पांच हजार मांगने पर अरुण ने युवती के साथ स्पा सेंटर में अश्लील हरकतें कीं। युवती ने बताया कि इसी बीच पंकज शर्मा और अफजल नामक दो युवकों ने उससे संपर्क किया और खुद कोे पत्रकार बताकर इंसाफ दिलाने की बात कही।

दोनों ने युवती को कॉल कर अपने आरडीसी स्थित ऑफिस में बुलाया। युवती से मसाज करने को कहा। मना करने पर युवती से छेड़छाड़ की। युवती इसका विरोध कर ऑफिस से बाहर आ गई। युवती नेे 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।

इसके बाद युवती ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कविनगर एसएचओ ने बताया कि युवती की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें