फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी कंपनी का माल उड़ाया, बेचने को स्टॉल लगाया

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने एलजी कंपनी की 49 वाशिंग मशीन और एक एसी (कीमत सात लाख रुपये) के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। वह डिलीवरी के बजाय इन मशीनों को कैला भट्टा के पास स्टॉल लगाकर खुलेआम बेच रहा था। आरोपी ने बताया कि कम सैलरी में परिवार का गुजारा नहीं हो रहा था। इस वजह से उसने माल को गबन कर बेच डालने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक राजवीर निवासी बोंझा है। वह दस साल से मेरठ रोड स्थित अंकुर रोड लाइंस नामक ट्रांसपोर्ट पर ट्रक चालक की नौकरी करता था। ट्रांसपोर्टर का ट्रक ग्रेटर नोएडा स्थित एलजी कंपनी का माल डिलीवरी करने के लिए लगा था।

30 मई को राजीव एलजी कंपनी से ट्रक में 69 मशीनें और एक एसी लादकर गाजियाबाद आ रहा था। इसके बाद वह गायब हो गया। ट्रांसपोर्टर राजीव ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे नया बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया। वह ट्रक में लदे माल को डिफेक्टिव बताकर नया बस अड्डा के पास एक सेल स्टॉल लगाकर बेच रहा था। 24 मशीनें वह बेच भी चुका था। शुरू में मशीनें पांच-पांच हजार की बेची।

एक व्यक्ति को शक हुआ उसने पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी तो उसे 18 हजार में 20 मशीनें बेच दी। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि मशीन खरीदने वालों के  बारे में भी जानकारी की जा रही है, उनसे अन्य मशीनाें को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें