फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर ‘सिपाही’ ने की एलएलबी छात्र की पिटाई, हंगामा

Tue, 20 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एलएलबी छात्र की पिटाई, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवयुग मार्केट स्थित सीबीआई के अंदर एक ‘सिपाही’ ने एलएलबी छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र घायल हो गया है। इस दौरान लोगों ने बैंक में हंगामा भी किया। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।पीड़ित छात्र ताहिर पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चमन कालोनी है। वह मेरठ के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है।
विज्ञापन


हनीफ  ने बताया कि मंगलवार दोपहर ताहिर 10 हजार रुपये का चेक लेकर नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई गया था। चार बजे के बाद जब ताहिर का नंबर आया तो बैंककर्मियों ने चेक में कमी बता कर दूसरा चेक लेकर आने को कहा। इस दौरान बैंक की ग्रिल को अंदर से बंद कर दिया गया। ताहिर ने पिता को फोन कर दूसरा चेक मंगाया।

दूसरा चेक लेकर ताहिर फिर बैंक पहुंचा तो बैंक कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने उसे बाहर जाने के लिए कहा। इस पर उसने चार घंटे से लाइन में खड़े होने की बात कहकर बाहर जाने से मना कर दिया। इसके बाद बैंक में सादे कपड़ों में तैनात युवक ने खुद को सिपाही बताते हुए ताहिर की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इससे उसकी आंख और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।हनीफ का आरोप है कि बैंक के अंदर मौजूद बैंक कर्मचारियों ने उनके बेटे को नहीं बचाया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उनके बेटे को कथित सिपाही से बचाया। इसके बाद बैंक के अंदर और बाहर लोगों ने हंगामा कर दिया तो बैंककर्मियों ने आरोपी ‘सिपाही’ को पिछले दरवाजे से बाहर निकाल दिया।

बैंक की ग्रिल खुलने के बाद हनीफ और आसपास लोगों ने ताहिर को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हनीफ ने नगर कोतवाली में मारपीट करने वाले युवक (कथित सिपाही) के खिलाफ तहरीर दी है।

इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अगर कोई पुलिसकर्मी मारपीट करता दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें