फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को धमकाने वाला पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार को फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी धमकी देने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। वल्लभ नगर कालोनी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सत्यपाल गंगवार ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर किसी युवक ने फोन कर उनको सदर सीट से भाजपा का टिकट मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। धमकी देने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के बारे में कुछ सुराग मिले हैं,  धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें