फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन पिलाकर की मासूम की ‘हत्या’

Fri, 13 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
केरोसिन पिलाकर की मासूम की ‘हत्या’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुकीमपुर गांव में 14 माह के मासूम को केरोसिन पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। वारदात 10 मई की है। पिता ने पड़ोसी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सुनील तंत्रमंत्र करता है और उसी ने उनके बच्चे को केरोसिन पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बुधवार को अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

मुकीमपुर निवासी रविंद्र ने बताया कि दस मई को उसका 14 माह का बेटा दक्ष घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाला सुनील उसे अपने घर ले गया और मासूम को केरोसिन पिला दिया। कुछ देर में घर पहुंचने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


आननफानन में उसे पिलखुवा के रामा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया, उसके बाद गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज की गई।

परिजनों का कहना है कि आरोपी सुनील तंत्र मंत्र करता है। इसके चलते मासूम को केरोसिन पिलाया गया है। एसओ राजेश शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बच्चे की मौत पिलखुवा (हापुड़) में हुई है। ऐसे में वहां की पुलिस पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट भेजेगी। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


उधर, पिलखुवा के कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में पता चल जाएगा कि मौत कैसे हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें