फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्ट मालिक की मौत मामले में एक गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Hotel - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 राजनगर में 16 नवंबर की देर रात सड़क हादसे में क्लाउड नाइन रिसोर्ट के मालिक अनिल कुमार त्यागी की मौत के मामले में कविनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि कार मालिक समेत दो आरोपी अभी फरार हैं।पकड़ा गया आरोपी राहुल निवासी दिल्ली है। कविनगर पुलिस ने राहुल को कविनगर सी ब्लॉक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि हादसे के दौरान राहुल अपने साथी सुमित और कार मालिक सुदामा रावत के साथ लग्जरी कार में मौजूद था। उन्होंने बताया कि सुमित और सुदामा की भी तलाश में एक एसओजी की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को हादसे के बाद मौके से कार की नंबर प्लेट मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार सवारों की तलाश की तो राहुल की गिरफ्तारी हो सकी।बता दें कि अनिल कुमार त्यागी निवासी राजनगर सेक्टर-6 कि 16 नवंबर की रात स्कूटी से किराए के पैसे लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें डीपीएस फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इसमें अनिल की मौत हो गई थी। मृतक अनिल त्यागी के भाई हर प्रकाश त्यागी ने कविनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें