फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से साढ़े चार लाख लूटे

Wed, 28 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 केकिनारे दिनदहाड़े बाइकर्स ने किराना कारोबारी विनीत जैन से पिस्टल तानकर साढ़े चार लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मसूरी पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


विनीत जैन नई बस्ती गाजियाबाद में रहते हैं। नई बस्ती में ही उनका किराने का थोक का कारोबार है। बुधवार सुबह वह डासना गए थे। वहां दुकानदारों से साढ़े चार लाख रुपये कलेक्ट कर दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी पर लौट रहे थे।

रुपये उन्होंने सफेद रंग के बैग में स्कूटी में रखे हुए थे। एनएच-24 से पहले आईएमएस केनजदीक पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी, दूसरे ने स्कूटी से नोटों से भरा बैग निकाल लिया और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। वारदात कर तीनों डासना की तरफ भाग गए। कारोबारी ने दूसरे मोबाइल से कॉल कर पुलिस को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
लुटेरे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ मसूरी ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

रेकी कर की वारदात, जानकार की भूमिका का संदेह
पुलिस को शक है कि रेकी कर वारदात की गई है। कारोबारी अक्सर रुपये कलेक्ट करने आते थे, जिसकी जानकारी लुटेरों की थी। वारदात में किसी जानकार की भी भूमिका लग रही है, क्योंकि एक बदमाश ने रुमाल से मुंह ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें