अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
नोएडा के एक नामी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा की फोटो को उसके ही पूर्व क्लासमेट ने एडिट कर अश्लील बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नोएडा के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि दिल्ली निवासी एक छात्र पहले उनकी बेटी के साथ ही पढ़ता था। पिछले दिनों उसने स्कूल बदल लिया।
आरोप है कि छात्र ने कई बार उनकी बेटी के साथ अश्लील बातें करने की कोशिश। बेटी ने उन्हें जब यह बात बताई तो उन्होंने आरोपी से फोन पर बात कर उसे समझाने की कोशिश की। इस पर आरोपी और उसके भाई ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद दोनों भाइयों ने बेटी की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बना दी और बाद में फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।