आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : amar ujala
भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में झंडा विवाद में जाम लगाने के मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे समेत 96 लोगों के खिलाफ भदोखर थानेदार एसएन यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं मुंशीगंज कस्बे में सोमवार को भी पुलिस तैनात रही। हालांकि मामला शांत रहा। गौरतलब है कि मुंशीगंज कस्बे में आरडीए गेट पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच रविवार रात बवाल हो गया था। एक पक्ष की तरफ से विरोध में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।
एएसपी वीरेंद्र यादव के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था। हाईवे जाम करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य, पुष्पेंद्र सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, चंद्र प्रकाश, अनीता श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, उमेश मिश्रा, अंकुर शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, खट्टू, सुमित, वीरेंद्र, अन्नी, राजेश तिवारी, भोलेंद्र, विजेंद्र, गौतम शुक्ला, लालता प्रसाद, केके शुक्ला व मारुति त्रिपाठी समेत 70-75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।