फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री के भाई पर फायरिंग

Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 शालीमार गार्डन चौकी से महज 50 मीटर दूरी शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सैन पर फायरिंग कर दी। हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एएसपी का कहना है कि मामला रंजिशन हमले का लग रहा है। एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।       

 अर्जुन सैन बसपा सरकार में हथकरघा बोर्ड के चेयरमैन रहे दयाराम सैन का छोटा भाई है। पीड़ित शालीमार गार्डन के एस-38 और एक्सटेंशन-1 पतंजलि स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे अर्जुन ने बेटे सुमित और विक्की के साथ स्टोर बंद कर दोनों बेटों को घर भेज दिया।
विज्ञापन


जबकि स्वयं पड़ोसी की दुकान पर बैठकर बातचीत करने लगे। ऐसे में रात करीब 11 बजे आई-10 कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनकी दुकान पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर भी फायर किया।

हालांकि गनीमत रही कि गोली से बाल-बाल बच गए। उधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सुमित और विक्की समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सुमित शालीमार गार्डन चौकी पर पहुंचा तो वहां सिर्फ एक पुलिसकर्मी मौजूद था।

चौकी इंचार्ज राजकुमार व अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे। ऐसे में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने एसआई राजकुमार को घटना की जानकारी दी। अर्जुन सैन ने बताया कि उन्होंने रात 11:05 बजे के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम पर तीन बार कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। फिर से फोन किया तो बात हुई।

जहां से गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को उनकी कॉल कनेक्ट की गई। इसके बाद एएसपी अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचें। पुलिस अब तक की जांच में मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है।  एएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिस कार से हमलावर आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें