फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की दुकान में लगी आग, एक की मौत

Tue, 01 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादनगर
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेन बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर मार्केट में रविवार रात करीब दस बजे कंफेक्शनरी के बाहर लगी पटाखों की दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकान में रखी कांच की बोतल फट गई, जिसके टुकड़े एक बुजुर्ग ग्राहक की गर्दन में जा घुसे, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में करीब 20 लोग भी घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस मामले में मृतक के भतीजे की ओर से दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  गुड़मंडी कालोनी निवासी विकास कुमार की मेन बाजार स्थित आर्य मंदिर मार्केट में कंफेक्शनरी स्टेशनरी की दुकान है। विकास दुकान के बाहर तख्त लगाकर पटाखे बेच रहा था।

अचानक एक जलता रॉकेट पटाखों पर आकर गिरा, जिससे पटाखों ने आग पकड़ ली और पटाखे फटने के कारण दुकान में रखी गंधक पोटाश और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें फटने लगीं। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान दुकान के पास बैठे राजेंद्र (56) के गले में बोतल का कांच लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इनके अलावा दुकानदार विकास, आकाश, वीर चंद, अनुज कौशिक, यश (4), तनु, राजा, रिहान, गौरव, मनीष, विकास, विपिन, अंजू, राहुल, शेखर समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।

घायलों को दिल्ली और मोदीनगर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। इस संबंध में एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि मृतक राजेंद्र के भतीजे जॉनी ने दुकानदार आकाश और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बिना अनुमति बिक रहा गंधक पोटाश 
बाजार में पटाखों के साथ-साथ गंधक पोटाश भी बोतल में बेचा जा रहा है। इस दुकान में भी पोटाश बिक रहा था। इस संबंध में एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। बिना अनुमति पटाखों की दुकान कैैसे लगी, इस संबंध में पुलिस से जवाब मांगा गया है, इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। 

चामुंडा चौकी के पास बिक रहे पटाखे
घटनास्थल और चामुंडा चौकी की दूरी चंद कदम है। चौकी नजदीक होने के बावजूद मेन बाजार में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचे जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दो से ढाई हजार रुपये लेकर अवैध रुप से पटाखों की दुकान लगवाई थी।

हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। उधर, लोगों ने बताया कि पटाखों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही थी। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग लगने के दौरान रॉकेट इधर-उधर चल रहे थे, जिससे लोगों में दहशत थी। 
  
मेयर अशु वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना
रविवार देर शाम हादसे की सूचना पर गाजियाबाद नगर निगम के मेयर अशु वर्मा राजेंद्र के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मेयर ने कहा कि मामले में पुलिस और प्रशासन दोषी है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें