फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 19 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमित विहार कालोनी में कर्ज से परेशान युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में सात लोगों पर आरोप लगाया, जिनके खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुरबालियान जिला शामली के रहने वाले टैक्सी चालक विक्की कानला (34) कई वर्ष से लोनी की अमित विहार कालोनी में परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी रीना, पुत्री तन्नू (10), आक्षी (3) और एक बेटी (2 माह) हैं। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी।

रविवार रात  वह घर पर अकेला था। करीब साढ़े नौ बजे उसने तमंचे से सीने से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन पड़ोसियों ने उसके पिता यशवीर को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट तोड़कर देखा तो विक्की मृत अवस्था फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने कमरे से तमंचा और सुसाइड नोट बरामद किया।
विज्ञापन


 सीओ लोनी अनिल यादव का कहना है कि सुसाइड नोट में उसने सोनू उर्फ सुरेंद्र कुमार, ओमवीर निवासी मंडोली और बिरजू निवासी टीला शहबाजपुर से 10 हजार रुपये ब्याज पर लेने की बात लिखी।

उसने आरोप लगाया कि सभी ने दस हजार रुपये को दो लाख बना दिया। साथ ही लोन दिलाने के नाम पर भोपुरा निवासी  मिथलेश, सचिन, सुशील और पूनम पर 20 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

पापा मेरी जिंदगी बर्बाद करने वालों को मत छोड़ना
विक्की ने सुसाइड नोट में लिखा कि पापा, मैं सुशील से बात करने के लिए उसके घर गया था, जहां उसकी पत्नी और बहन ने गली में मारपीट की। साथ ही उन्होंने मुझे घर में खींचने का प्रयास किया।

पूरी गली ने यह नजारा देखा। मुझे अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। मेरी बाइक भी वहीं छूट गई। पापा उन्होंने मुझे चोट मारी है। बहुत दर्द हो रहा है। आप उन्हें मत छोड़ना। सभी को सजा दिलवाना, जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें