फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद छोटे लाल हत्याकांडः पांच-पांच हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्षद छोटे लाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल लाठी और टार्च बरामद की गई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी राहुल उर्फ भूरी और उसकी पत्नी शबाना निवासी गांव चिटैरा, दादरी गौतमबुद्धनगर हैं। इनका हाल पता एल-315 सेक्टर-9 विजयनगर है।

इन्हें विजयनगर सेक्टर-9 से रविवार सुबह करीब नौ बजे एक सूचना पर गिरफ्तार किया गया। सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2011 में भी दोनों उस्मानपुर दिल्ली से अपहरण और रेप के मामले में जेल जा चुके हैं।

एसएसपी ने इन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बता दें कि 20 जुलाई को पार्षद छोटे लाल (52) की विजयनगर में लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह गलत धंधे और अवैध शराब का विरोध करते थे।
विज्ञापन


इस संबंध में चार लोगों को नामजद कराया गया था, जिनमें से राजू पंडित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शबाना की बहन अफसाना और भाई छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छोटू इस मामले में नामजद नहीं था, उसका नाम विवेचना में प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें