फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के भाई के घर 15 लाख की चोरी

Sun, 24 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉश कालोनी नेहरूनगर में शनिवार को पार्षद शिव कुमार अग्रवाल के कारोबारी भाई प्रवीण कुमार अग्रवाल के मकान में दिनदहाडे़ चोरी की गई। चोर घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, लाइसेंसी पिस्टल के साथ करीब 12 लाख की कीमत के जेवर ले गए। सिहानी गेट पुलिस घर के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्रवीण अग्रवाल परिवार के  साथ नेहरूनगर द्वितीय में रहते हैं। नोएडा में उनका बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है। गांधीनगर में ऑफिस है। घर में पत्नी कुसुम, बेटा अमित, पुत्रवधू प्रिया, पोता सुमित और पोती आरोही रहते हैं। प्रवीण, सुमित और अमित ऑफिस गए थे।

कुसुम, आरोही और प्रिया घर बंद कर दोपहर ढाई बजे मार्केट गए थे। शाम चार बजे प्रिया मार्केट से लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। प्रिया ने सूचना दी तो प्रवीण और अमित घर पहुंचे और कंट्रोल रूम में सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


पार्षद शिव कुमार ने बताया कि चोर दो मंजिला मकान के पांच कमरों को खंगालकर करीब 15 लाख का सामान ले गए।  प्रवीण ने बताया कि घर में वह सीसीटीवी कैमरा लगवाने की प्लानिंग कर रहे थे, लाइन भी बिछ गई है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें