फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा शातिर बदमाश

Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित बदमाश मनोज कुमार सविता को शुक्रवार की रात धर दबोचा। उसके पास से चोरी की चार बाइकें, मास्टर की, दस, सौ और पांच सौ के नकली नोट, चेचिस नंबर बदलने में प्रयोग होने वाली डाईपिन मशीन, आधा दर्जन चाभियां, कई आरसी, बीमा पेपर बरामद हुए। नकली नोटों का प्रयोग वह टप्पेबाजी में करता था। पुलिस तार खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली बिंदकी में सीओ आरके वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनोज कुमार सविता कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर हरकरन निवासी शिव कुमार सविता का बेटा है। मनोज ने अपने कई नाम रखे हैं। उसे राज सिंह उर्फ राजू सिंह उर्फ काजल उर्फ मनीष के नाम से भी जाना जाता है।

वह शातिर किस्म का बदमाश है इस वजह से पकड़े जाने पर नाम बदलकर लाभ उठाने की कोशिश करता है। कस्बा इंचार्ज गोविंद मिश्रा, सरकंडी के दरोगा प्रवीण कुमार, पुलिस कर्मी श्यामबाबू तिवारी व सुनील तिवारी की टीम ने अंबेडकर चौराहे से इसे पकड़ा। कोतवाल ने बताया कि मनोज अंतर्जनपदीय बदमाश है।
विज्ञापन


2003 में वह खागा पुलिस की कस्टडी से अदालत की पेशी के दौरान जाते समय पुलिस से मुठभेड़ कर भाग निकला था। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इस तक पहुंच पाई थी। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्जनपदीय बदमाश पर लूट, जान से मारने के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, मादक पदार्थों की तस्करी, बाइकों की चोरी, झांसा देकर टप्पेबाजी समेत 14 अपराध दर्ज हैं।

वह कन्नौज, कानपुर व फतेहपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देता रहा है। कोतवाल ने बताया कि बदमाश मनोज टप्पेबाजी में भी माहिर है। इसके पास दस, सौ व पांच सौ रुपये के नकली नोट मिले हैं। इतना ही नहीं इसने विभिन्न पेपरों को रुपये के बराबर काटकर उन्हें रुपये जैसा बना दिया है। झांसा देने के लिए वह सही रकम के बीच में इन्हीं नकली नोटों और कागज के नोटों का उपयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें