फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे ने ली बाइक सवार प्रापर्टी डीलर की जान

Sat, 09 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे चाइनीज मांझे ने बाइक सवार प्रापर्टी डीलर की जान ले ली। मृतक की जेब से पहचान पत्र मिला, जिससे उनकी पहचान योगेश शर्मा पुत्र खेमचंद शर्मा, निवासी आजाद मंडी, मौजपुर, दिल्ली के रूप में की गई है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद में उनकी जमीन है, जिसमें वह खेतीबाड़ी कराते हैं। हादसे के वक्त वह बाइक पर सिकंदराबाद से दिल्ली जा रहे थे। घंटाघर के पास ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक पतंग का मांझा आकर उनकी गर्दन पर लिपट गया। वह हेलमेट पहने हुए थे।

उन्होंने मांझे को गर्दन से निकालने की कोशिश की, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से वह असफल रहे। मांझे से उनकी गर्दन कट गई, वह वहीं गिर पड़े। इस दौरान भीड़ लग गई। नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में उन्हें एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पतंग कौन उड़ा रहा था, यह पता नहीं चल सका है। मांझा चाइनीज बताया जा रहा है। जांच जारी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

छह माह से बैन है चाइनीज मांझा
 जिले में चाइनीज मांझे पर छह माह से बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद इसकी धडल्ले से बिक्री हो रही है। जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने इसकी बिक्री पर बैन लगाया था।

जांच कराई जाएगी कि कौन चाइनीज मांझा बेच रहा है, अगर कहीं बिकता मिला तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि चाइनीज मांझे से गाजियाबाद से पहले दिल्ली, मुरादाबाद, जयपुर आदि जगह हादसे हो चुके हैं।

चाइनीज मांझे में होता है प्लास्टिक
पतंग कारोबारी बताते हैं कि चाइनीज मांझे में प्लास्टिक होता है। इस वजह से यह आसानी से टूटता नहीं है। इसमें धार भी होती है। वैसे बाजार में मिलने वाले सभी मांझे घातक होते हैं, लेकिन इनमें चाइनीज मांझा सबसे खतरनाक साबित होता है।

करीब छह साल पहले यह मांझा भारत में आया था। लोग इसलिए भी इसे ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह बारिश के दौरान भी खराब नहीं होता है। पक्षी मांझे से ज्यादा शिकार होते हैं।

ट्रैक्टर की टक्कर से स्टूडेंट समेत दो की मौत
 भाटिया मोड़ के पास ओवर लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 11वीं के स्टूडेंट समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। भाटिया मोड़ पर सीमेंट से भरा ओवर लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली लालकुआं से घंटाघर की तरफ जा रही थी।

ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज गति से चलाकर दो साइकिल सवारों और एक पैदल युवक को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। इस दौरान भीड़ लग गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी चालक भाग गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 11वीं क्लास के स्टूडेंट पुनीत (16) निवासी दौलतपुरा की मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि पुनीत साइकिल पर दूध लेकर घर आ रहा था।

मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दूसरे साइकिल सवार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है, वह फेरीवाला बताया जा रहा है। जबकि घायल तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय कहना है कि पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। सिहानी गेट पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें