फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुखबिरी के शक में कराई थी बाबू छपरी की हत्या

Thu, 05 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के सौदागर राहुल ने अपने दोस्तों से बाबू छपरी की हत्या करवाई थी। राहुल को शक था कि पुलिस बाबू छपरी की मुखबिरी पर उसके ठिकानों पर छापामारी करती है।
विज्ञापन


हत्यारोपी करण किशोर और वेदप्रकाश निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर सिहानी गेट पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों से दो पिस्टल भी बरामद हुए हैं। राहुल और उसका एक साथी अभी फरार है।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि घटना की प्लानिंग राहुल निवासी दिल्ली ने तीन दोस्तों राकेश, करण और वेदप्रकाश के साथ की थी। राहुल और बाबू छपरी नशीले पदार्थ की बिक्री करते थे। राहुल का यह अवैध कारोबारी दिल्ली से गाजियाबाद तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


पिछले दिनों पुलिस ने गाजियाबाद में इस गैंग के ठिकाने पर छापामारी की थी। इससे राहुल को शक हो गया था कि बाबू छपरी उसके  खिलाफ पुलिस में मुखबिरी कर रहा है, क्योंकि अवैध काम की वजह से पहले भी दोनों का झगड़ा हो गया था।

योजना के  तहत 29 अप्रैल को वेदप्रकाश और करण किशोर ने बाबू छपरी को गोलियों से छलनी कर दिया था। वारदात महिला थाना के पास लोहियानगर में लाल क्वार्टर के पास हुई थी। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.....
बच्चे भी आ रहे नशे की चपेट में
सूत्रों का कहना है कि स्कूली बच्चे भी अब नशे की चपेट में आ रहे हैं। राहुल ने उन्हें टारगेट पर लिया है। सोशल साइट्स के जरिए भी नशीले पदार्थ की सौदेबाजी हो रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के नए ठिकानों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वहां पर भी छापामारी कर अवैध कामों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें