रोडवेज अब छोटे रूटों पर भी जनरथ बसें चलाएगा। बसों के संचालन की पूरी तैयारी विभाग ने कर ली है। रूटों का सर्वे भी कर लिया गया है। परिवहन निगम एक सप्ताह में सेवा शुरू कर देगा।रोडवेज प्राइवेट ऑपरेटरों से कांट्रेक्ट कर एसी बसों की संख्या में इजाफा कर रहा है।
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब छोटे रूटाें पर भी जनरथ बसें चलाने की योजना बनाई है। विभाग मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, वृंदावन आदि रूटाें पर भी जनरथ बसें चलाएगा। अधिकारियों की मानें तो इन रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी रहती है। यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
शुुरुआत में करीब आठ बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। यात्रियों का रुझान अच्छा रहा, तो बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। आरएम पीके बोस ने बताया कि छोटे रूटों पर जनरथ बसों का संचालन एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा।