इस घटना में हाजी यूनुस के काफिले में शामिल पांच लोगों को गोली लगी थी। खालिद नाम के युवक की इस गोलीकांड में मौत हो गई थी और बाकी चार घायलों का इलाज चल रहा है।
बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता हाजी यूनुस पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हमलावर लाखन को दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को यूनुस पक्ष की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग के दौरान पेट में गोली लग गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना 5 दिसंबर को हुई थी। इस घटना में हाजी यूनुस के काफिले में शामिल पांच लोगों को गोली लगी थी। खालिद नाम के युवक की इस गोलीकांड में मौत हो गई थी और बाकी चार घायलों का इलाज चल रहा है।