पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उसने वहां से छूटकर पति को सूचना दी और फिर शिकायत करने पहुंची है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने मां पर ससुराल से धोखे से ले जाकर उसका सौदा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। तब से पति के साथ रह रही है। बीते दिनों उसकी मां उसको धोखे से ससुराल से एक माह के लिए अपने साथ ले आई।
आरोप है कि मां ने उसके जेवरात हड़प लिए और उसको बेचने के लिए सौदा तय कर दिया। विरोध करने पर कमरे में बंधक बनाकर पीटा। कुछ लोगों को घर बुलाकर उसको दिखाते हुए संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। इंकार करने पर पीटकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उसने वहां से छूटकर पति को सूचना दी और फिर शिकायत करने पहुंची है। एसएसपी ने सिकंदराबाद कोतवाल को मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।