फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार की टक्कर से दस फीट दूर गिरा बालक, मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-24 पर सड़क पार कर रहे दस साल के बालक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। बालक की मौत से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


नाहल गांव में यासीन परिवार के साथ रहते हैं। बुग्गी से सामान ढोने का काम करते हैं। उनके चार बेटे हैं। छोटा बेटा सुहेल (10) जिंदल नगर स्थित एनएच-24 किनारे पंचर की दुकान पर काम करता था। शाम सात बजे वह दुकान से छुट्टी होेने पर घर जाने के लिए एनएच-24 पार कर रहा था।

इस दौरान पिलखुवा की ओर से आ रहे एक कार चालक ने उसे दुकान के सामने ही टक्कर मार दी। सुहेल दस फीट दूर गिरा, उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इस दौरान भीड़ लग गई। घायल बालक को बीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ मसूरी हरिदयाल यादव ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें