फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदार बीओटी फर्मों पर निगम सख्त, जारी होगी आरसी

Fri, 16 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन कर कमाई करने के बावजूद नगर निगम को रकम न चुकाने वाली बीओटी (बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) फर्मों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने 21 ऐसी फर्मों की सूची तैयार कराई है, जिन पर निगम का 4.71 करोड़ रुपया बकाया है। अब इनके खिलाफ आरसी जारी करने के लिए जिला प्रशासन को ब्योरा भेज दिया है।
विज्ञापन


साथ ही इन डिफाल्टर फर्मों के नाम की होर्डिंग लगाई जाएगी।शुक्रवार को नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बीओटी विभाग के अफसरों को बकाएदार फर्मों के नाम के होर्डिंग्स बनवाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि  बकाएदारों में सबसे ज्यादा चार फर्म राकेश छारिया की हैं। इन चारों फर्मों पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया बकाया है।

कई वर्षों से इन फर्मों ने नगर निगम को विज्ञापन शुल्क नहीं दिया है। इनके अलावा 17 अन्य फर्मों के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व में भी इन फर्मों को डिमांड नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके फर्मों ने पैसा जमा नहीं कराया है। इन फर्मों की ओर से विज्ञापन लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि इन फर्मों की सूची नगर निगम मुख्यालय में होर्डिंग्स पर लगाने के साथ-साथ जिला प्रशासन को आरसी जारी कराने के लिए भी भेजी गई है। उधर, बीओटी फर्म के डायरेक्टर राकेश छारिया का कहना है कि नगर निगम ने फर्जी गणना कर बकाया दिखाया है।  निगम के नोटिस के खिलाफ कोर्ट में भी याचिका दायर की है।


इन बीओटी फर्मों पर है निगम का बकाया
पोल एड एडवरटाइजिंग प्रा. लि., पीपी पब्लिसिटी, विधुर एडवर्टाइजिंग, वसुधा एडवर्टाइजिंग, मैसर्स वी-5, मोहसिन खान, सम्राट एड, एंबिशन एडकॉम, अर्श मीडिया, सुखवीर सिंह, नौशाद फैब्रीकेटर, विस्तार एड, पैसिफिक मॉल, जागरण इंगेज, सेलवेल मीडिया, मैसर्स एड इंडिया, एक्यूरेट एड एजेंसी, चंद्रा एंड लिंक, मीरा इंटरप्राइजेज, कैप्रीकार्न इंफ्रा इंजीनियरिंग प्रा.लि., मैसर्स देव एड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें