फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर थाने के पास भाजपा नेता की कार से बैग उड़ाया

Sun, 21 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
तोड़े गए कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर थाने के पास सम्राट चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक भाजपा नेता की लग्जरी कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में 62 हजार रुपये, रिवाल्वर का लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और तीन एटीएम कार्ड थे।भाजपा नेता भागमल यादव सेक्टर नौ विजयनगर में रहते हैं। वह 1994 में विजयनगर से पार्षद का चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे दोस्त रघुवीर गौतम के साथ लग्जरी कार से विजयनगर लौट रहे थे। सम्राट चौक के पास पहुंचे तो कार जाम में फंस गई। तभी एक युवक आया, जिसने कहा कि आपकी कार के बोनट से तेल निकल रहा है। उन्होंने युवक बात पर भरोसा नहीं किया।

इसके बाद सम्राट चौक पर दो बाइक सवार आए और उन्होंने उनसे कहा कि कार के बोनट से तेल निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने कार रोकी। वह और रघुवीर कार से उतरे और बोनट खोलकर देखने लगे, मगर उन्हें कहीं तेल नजर नहीं आया। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और कार की डिग्गी खोलकर पीछे रखा बैग ले गए।
विज्ञापन


उन्हें बैग गायब होने का तब पता चला जब वह वापस कार में बैठे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह विजयनगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मसूरी थाने के पास बिल्डर की कार से उड़ाए 1.80 लाख रुपये-लैपटॉप

 थाने के नजदीक एनएच-24 पर जाम के दौरान तेल निकलने का झांसा देकर बिल्डर की कार से बैग चोरी कर लिया गया। बैग में 1.80 लाख रुपये और लैपटॉप था।
पीड़ित संजू भारद्वाज निवासी एमजी रोड गुड़गांव हैं। वह शनिवार को ड्राइवर जमशेद के साथ गुड़गांव से रामपुर जा रहे थे। रामपुर में उन्हें एक कंपनी को भुगतान करना था।

एनएच-24 पर सुबह करीब 11 बजे मसूरी थाने के नजदीक वह जाम में फंसे हुए थे। उनकी कार रेंग रेंग कर चल रही थी। इसी दौरान उनकी कार के सामने एक बालक आ गया। वह सड़क पर बैठकर उनकी कार की ओर देखने लगा। उसने संजू से कहा कि अंकल, आपकी कार से तेल निकल रहा है।

इसके बाद वह कुछ दूरी पर आगे की ओर गए और कार को सड़क के किनारे लगाया। संजू और जमशेद कार से उतरकर बोनट खोलकर इंजन चेक करने लगे। तभी किसी ने उनकी कार की पिछली सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। संजू ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरतें सावधानी
गाजियाबाद में ऐसे खटखट गैंग सक्रिय हैं, जो तेल निकलने या पैसे गिरने का झांसा देेते और कार से बैग उड़ा लेते हैं। ऐसे गैंग इस काम में बच्चों का भी इस्तेमाल करते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें