फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की पत्नी का बैग लूटा,विरोध करने पर ऑटो से गिराया

Tue, 23 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांस हिंडन में बाइक सवार बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार दोपहर बेटे को स्कूल से लेने जा रहीं रीयल स्टेट कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चलते आटो में ही बैग लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को आटो से खींचकर गिरा दिया और बैग लूटकर भाग गए। महिला को काफी चोटें आई हैं। बैग में करीब 80 हजार की ज्वैलरी थी। महिला ज्वैलरी पालिश कराने के लिए सर्राफ के पास जाने वाली थीं।

वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी निवासी संदीप जैन रीयल स्टेट कारोबारी हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी नीरा आटो से बेटे को प्रिसीडियम स्कूल से लेने इंदिरापुरम जा रही थीं।
विज्ञापन


स्वर्ण जयंती पार्क के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चलते आटों में उनका बैग छीनने की कोशिश की। नीरा के विरोध करने पर बदमाशों ने चलते आटो से उन्हें बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया।

इसके बाद बदमाश उनका बैग लूटकर भाग गए। महिला के हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं। उनकी चीख पुकार सुनकर पास ही मौजूद लैपर्ड पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली। पति संदीप ने सोमवार शाम थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि बैग में करीब 80 हजार की ज्वैलरी, छह हजार कैश, क्रेडिट कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नीरा बेटे को लेने के बाद ज्वैलरी को सर्राफ के पास पालिश के लिए देने जाने वाली थीं। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव कहना है कि तहरीर मिलने पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

 बदमाशों को भागते हुए देखते रहे लोग
नीरा ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण घटनास्थल पर भीड़ थी। आटो से गिरते ही उन्होंने बदमाशों का पीछा करने के लिए लोगों से चीखकर गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

लैपर्ड पर आए पुलिसकर्मियों ने भी बदमाशों का पीछा नहीं किया, बल्कि सिर्फ उनसे पूछताछ में लग गए। पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की और थाने जाकर शिकायत करने की नसीहत दे डाली।

फौजी दंपति की बहादूरी से पकड़े लुटेरे
 निवाड़ी थानांर्गत कुम्हेड़ा गांव के जंगल में रोड होल्ड अप कर राहगीरों से लूटपाट कर रहे दो बदमाशों से फौजी दंपति भिड़ गए। उनकी बहादुरी की वजह से पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया। बदमाशों से लूटी गई दो बाइक, तमंचा, दो कारतूस और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। आईजी ने दंपति को सम्मानित करने की घोषणा की है।  

पकड़े गए लुटेरे सुशील निवासी भनेड़ा थाना निवाड़ी, श्रीमोहन निवासी पूठी थाना किला मेरठ हैं। रिश्ते में दोनों जीजा-साले हैं। रविवार रात करीब आठ बजे दोनों कुम्हेड़ा मार्ग पर रोड होल्ड अप कर राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे।

इन्होंने भूलेराम शर्मा निवासी कुम्हेड़ा से बाइक और 5 हजार रुपये, शाहरुख और जावेद निवासी खिंदौड़ा से बाइक और चार हजार रुपये लूट लिए। दोनों को खेत में बांध दिया। इसी दौरान अमीरपुर गढ़ी निवासी फौजी मनोज कुमार बाइक पर वहां से गुजर रहे थे।

उनके साथ मां मीनू और पत्नी पूजा भी थीं। बदमाशों ने उनकी भी बाइक रोक ली तो पूजा बाइक से कूदकर भाग निकली और फोन कर पुलिस को सूचना दी। दूसरी तरफ, मां को पीटता देख मनोज बदमाशों से भिड़ गए, उन्होंने एक बदमाश से तमंचा भी छीन लिया।

इसी बीच पुलिस और शोर होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। भूलेराम, शाहरुख और जावेद को बंधन मुक्त कराया गया। लूटे गए कुछ रुपये बदमाशों ने ग्रामीणों और पुलिस को देखकर ईख के खेत में फेंक दिए थे। इस संबंध में मनोज कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिला पंचायत सदस्य पति सपा नेता पंकज यादव ने बताया कि घटना की जानकारी आईजी को दी गई है। आईजी ने मंगलवार को फौजी दंपति को मेरठ बुलाया है, जहां आईजी उन्हें सम्मानित करेंगे।

नौकरी से निकाला तो नौकर ने कर डाली लूट

 कोतवाली पुलिस ने ब्रिटेनिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से हुई 5.10 लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व नौकर ने ही दो साथियों संग वारदात की थी। पुलिस ने पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के एक लाख एक हजार रुपये बरामद कर लिए हैं जबकि उसके साथी भागे हुए हैं।

पकड़ा गया आरोपी दीपक निवासी बसंत रोड मालीवाड़ा है। यह कई साल से इन्हीं डिस्ट्रीब्यूटर के  पास काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले इसने डेढ़ लाख रुपये की हेराफेरी की थी, जिससे नाराज होकर डिस्ट्रीब्यूटर ने इसे नौकरी से निकाल दिया था।

इससे खफा होकर उसने लूट की साजिश रची थी, फिर कई दिन तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र यादव ने बताया कि दीपक के फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उनका क्रिमिनल बैकग्राउंड भी है। उन्होंने बताया कि छानबीन में दीपक को नौकरी से निकाले जाने की बात चली थी, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन वह भागा हुआ था। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया।

बता दें कि 15 अगस्त को रात करीब सवा नौ बजे अंबेडकर रोड केपास ब्रिटेनिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर विकास गर्ग निवासी हरदेव सहाय से पांच लाख 10 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।

18 लाख समझकर लूटे थे
कोतवाली एसएचओ ने बताया कि दीपक को पता था कि 12, 13 और 14 अगस्त को छुट्टी होने की वजह से तीन दिन का करीब 18 लाख रुपये लेकर कारोबारी जाएंगे। इसी वजह से 15 अगस्त को वारदात की गई थी, मगर कारोबारी पहले ही बाकी पैसा भेज चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें