फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर असिस्टेंट मैनेजर का यौन शोषण

Sat, 07 May 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यौन शोषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एमएनसी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर को लिव इन रिलेशनािशप में रखकर छह माह तक यौन शोषण किया गया। युवती ने पिता के दोस्त के बेटे पर आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहने वाली युवती ने बताया कि वह नोएडा की एमएनसी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। सात माह पहले पिता ने उसकी शादी अपने दोस्त के बेटे से तय की थी। युवक दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है।

शादी तय होने पर दोनों की जान पहचान हुई तो वह परिवार से अलग वैशाली में किराए पर फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी तय होने का हवाला देकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन पहले युवक ने उसे साथ रखने और शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने मामले की शिकायत शुक्रवार सुबह कविनगर पुलिस से की। एसएचओ कविनगर ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों परिवारों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, शादी टूटने से युवती तनाव में है। उसने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें