सिहानी गेट क्षेत्र की एक कालोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की (15) के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 15 साल की बेटी अलग कमरे में सो रही थी। देर रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी के कमरे में घुस आया और उनकी बेटी से रेप की कोशिश की।
शोर मचाने पर उन्होंने आरोपी विक्की को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। देर रात पुलिस ने 100 नंबर पर कॉल कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि आरोपी विक्की मजदूरी करता है और बालिग है। परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।