फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने मेयर के ड्राइवर का सिर फोड़ा

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रईसपुर गांव में दो शराबियों ने मेयर अशु वर्मा केड्राइवर विजय का बोतल मारकर सिर फोड़ दिया है। उससे पांच हजार रुपये छीन लिए हैं। दूसरी तरफ, इस संबंध में कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। वह मेयर को घर छोड़कर अपने घर रईसपुर जा रहा था। एक दोस्त ने उसे बाइक पर घर के नजदीक ही ड्रॉप किया था। इसके बाद वह पैदल जा रहेथे।

रास्ते में दो युवक शराब पी रहे थे, जिन्होंने उसे रोक लिया। कहने लगे या तो पैसे दे नहीं तो शराब की बोतल दिला। विरोध करने पर एक युवक ने उसके हाथ पकड़े और दूसरे ने शराब की बोतल उसके सिर में मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर भाग गए। लोगों ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय ने बताया कि उसकी जेब में पांच हजार रुपये थे, जो आरोपियों ने उनकी जेब से निकाल लिए। उनकेपरिवार के सदस्य रिपोर्ट दर्ज कराने कविनगर थाने गए थे, मगर उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें