फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने में यूपी में नंबर वन बनने का लक्ष्य

Wed, 02 Nov 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मेरठ रोड तिराहे पर यातायात माह का शुभारंभ करते एसएसपी दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को मेरठ रोड तिराहे पर एसएसपी और जीडीए वीसी ने द्वीप प्रज्वलित कर यातायात माह की शुरुआत कर दी। इस बार चालान काटने में यूपी में नंबर वन बनना ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रिपल-ई यानि इंर्फोसमेंट, एजुकेशन और इंजीनियरिंग का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इंर्र्फोसमेंट के तहत यातायात के किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा। एजुकेशन के तहत यातायात के  नियमों के  बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, स्कूल कॉलेजों केपास होर्डिंग्स लगाना और सोशल साइट्स का सहारा लिया जाएगा।ट्रक, बस, ट्रैक्टर और ऑटो चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वाद- विवाद और पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यातायात के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रोड इंजीनियरिंग से संबंधित विभाग जीडीए, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त सड़कों व डिवाइडरों की मरम्मत, जेब्रा लाइन-स्टॉप लाइन पेंट कराना, ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का उचित रखरखाव व व्यवस्थापन, सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि के आधार पर चिंहित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता की कमी.. फेसबुक  पेज से नहीं जुड़ रहे लोग

पु‌ल‌िस
एसएसपी दीपक कुमार और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने जनता से ट्रैफिक सुधार में मदद करने की अपील भी की। इस दौरान पुलिस अफसरों के अलावा व्यापार संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ऑटो यूनियन आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि हर साल नवंबर माह को ट्रैफिक पुलिस यातायात माह के रूप में मनाती है।

जागरूकता की कमी.. फेसबुक  पेज से नहीं जुड़ रहे लोग
ट्रैफिक के बारे में जानकारी देने के लिए फेसबुक पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के नाम से एक पेज बना हुआ है, लेकिन इस पेज से जुड़ने वाले लोगों की संख्या करीब दो हजार है, जबकि गाजियाबाद जैसे शहर में लाखों होनी चाहिए। पुलिस अफसर भी इससे इत्तेफाक रखते हैं।

2015 का हाल
चालान                           जुर्माना वसूला
3 लाख 5527            3 करोड़ 9 लाख 76 हजार 200 रुपये

2016 (अक्तूबर माह तक)
चालान                           जुर्माना  वसूला
2 लाख 13 हजार 861      3 करोड़ 28 लाख 92 हजार 300 रुपये 

2015: यातायात माह 
चालान                            जुर्माना  वसूला
44 हजार 255                  56 लाख 58 हजार 800 रुपये

2016: यातायात माह
- सूत्रों के मुताबिक, इस साल ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य एक करोड़ रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें